बहराइच: घंटाघर से चांदपुर चौराहे तक अवैध अतिक्रमण पर प्रशासन ने कार्रवाई की, बुलडोजर से हटवाया गया अवैध अतिक्रमण
बहराइच में अवैध अतिक्रमण के खिलाफ नगर पालिका का बुलडोजर फिर से चला है। घंटाघर से लेकर चांदपुरा चौराहे तक कई दुकानों के आगे से अवैध अतिक्रमण हटाया गया है। सड़क पर बिछे मोहरंग व अवैध बोर्डों को हटाया गया है। नगर पालिका की ट्रैक्टर ट्राली में भरकर सामान उठाया गया है। अवैध अतिक्रमण करने वाले दुकानदारों का फाइन भी काटा गया है और उन्हें कड़ी हिदायत भी दी गई है।