मल्हारगढ़: नाइपर अहमदाबाद से करार: मंदसौर की जड़ी-बूटी से बनेगी बवासीर रोकने की दवा, रेवास देवड़ा रोड पर हुई पत्रकार वार्ता
मंदसौर-नीमच क्षेत्र की औषधीय फसलों को नई पहचान मिल रही है। दिव्यानंद हर्बल्स प्राइवेट लिमिटेड ने नेशनल इंस्टिट्यूट ऑफ फार्मास्यूटिकल एजुकेशन एंड रिसर्च अहमदाबाद के साथ 6 अप्रैल 2026 को तीन महत्वपूर्ण औषधीय उत्पादों के विकास हेतु करार किया। संस्था के निदेशक डॉ. कपिलेश दवे और अनुसंधान सलाहकार डॉ. आशीष अग्रवाल ने रविवार को पत्रकार वार्ता में बताया,