सिकंदरा: नौवाडीह में सांसद अरुण भारतीय ने रामेश्वर पासवान को दी श्रद्धांजलि
सिकंदरा प्रखंड अंतर्गत नौवाडीह गांव में शनिवार 3 बजे के करीब सांसद अरूण भारती ने दिवंगत पूर्व मंत्री एवं आठ बार सिकंदरा विधानसभा क्षेत्र का प्रतिनिधित्व कर चुके दिवंगत नेता रामेश्वर पासवान के परिजनों से मुलाकात कर गहरी संवेदना प्रकट की। इस दौरान उन्होंने शोक संतप्त परिवार को ढांढस बंधाते हुए हर परिस्थिति में साथ खड़े रहने का भरोसा दिलाया।