हनुमानगढ़: जंक्शन के खुंजा क्षेत्र में संदिग्ध युवक की तलाश में गई एएनटीएफ टीम से हुई धक्का-मुक्की, जफर पर मुकदमा दर्ज
संदिग्ध युवक की तलाश में खुंजा क्षेत्र पहुंची एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स (एएनटीएफ) की टीम के साथ धक्का-मुक्की और राजकार्य में बाधा पहुंचाने का मामला सामने आया है। इस संबंध में एएनटीएफ चौकी मालारामपुरा प्रभारी किरणजीत कौर की रिपोर्ट पर जंक्शन थाने में जफर सहित कई अन्य लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।