संग्रामपुर: संग्रामपुर में मुख्यमंत्री की धर्मपत्नी ममता कुमारी का भव्य स्वागत, लोगों ने रखीं विकास व सिंचाई से जुड़ी मांगें
नगर पंचायत स्थित आर्या भवन में मंगलवार को दिन के 2 बजे मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी की धर्मपत्नी ममता कुमारी का राजग कार्यकर्ताओं ने भव्य स्वागत किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता नगर भाजपा अध्यक्ष सह प्रखंड बीस सूत्री कार्यक्रम क्रियान्वयन समिति उपाध्यक्ष राकेश कुमार रोशन उर्फ बमबम ने की, जबकि संचालन इंजीनियर ब्रजेश कुमार ने किया।