Public App Logo
Jansamasya
News
पुलिस
Maharashtra
Bjp
National
Police
Bihar
India
Coronavirus
किसान
कांग्रेस
Accident
Congress
Modi
Delhi
Viral
Up
Rajasthan
Bollywood
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
Mp
Madhyapradesh
Pmmodi
Kerala
Rahulgandhi
Chhattisgarh
Uttarpradesh
No video available

#Lok Adalat #east champaran

MORE NEWS

आज दिनांक 10.07.2026 को अनुमंडल पदाधिकारी सदर मोतिहारी श्री निशांत सिहारा की अध्यक्षता में समाहरणालय स्थित राधाकृष्णन सभागार में अनुमण्डल स्तरीय अनुश्रवण समिति की बैठक हुई। सर्व प्रथम अनुमण्डल पदाधिकारी के द्वारा उपस्थित सभी जन प्रतिनिधियों का स्वागत किया गया। 
     बैठक में  बताया गया कि वर्तमान में जुलाई माह के खाद्यान्न का वितरण किया जा रहा है। लगभग 45% लाभु‌कों के बीच खाद्यान्न का वितरण कर लिया गया है।
   अभी तक  99.8%, लाभार्थियों का आधार सिडिंग एवं 87% लाभुकों का E-KYC पूरा कर लिया गया है। उपस्थित जन प्रतिनिधियों में माननीय संसद के प्रतिनिधि सह उप महापौर के द्वारा कहा गया कि राशन कार्ड से कुछ लोगों का नाम कट गया है जिन्हें जोड़ा जाना चाहिए। अनुमण्डल पदाधिकारी के द्वारा बताया गया कि पात्र लाभुको का नाम जोड़‌ने एवं नये राशन कार्ड के निर्माण की प्रक्रिया सतत चलती रही है। पिछले कुछ समय से विभागीय वेबसाइट में अपडेटन की प्रक्रिया चलने के कारण राशन कार्ड का निर्माण बाधित है, अपडेशन की प्रक्रिया पूर्ण होते ही नाम जोड़ने एर्व नया राशन कार्ड बनाने की प्रक्रिया पुनः प्रारम्भ कर दी जाएगी। अनु‌मण्डल पदाधिकारी के द्वारा पंचायतों में होने वाले सहयोग शिविर की भी जानकारी दी गयी।
Information & Public Relations Department, Government of Bihar

आज दिनांक 10.07.2026 को अनुमंडल पदाधिकारी सदर मोतिहारी श्री निशांत सिहारा की अध्यक्षता में समाहरणालय स्थित राधाकृष्णन सभागार में अनुमण्डल स्तरीय अनुश्रवण समिति की बैठक हुई। सर्व प्रथम अनुमण्डल पदाधिकारी के द्वारा उपस्थित सभी जन प्रतिनिधियों का स्वागत किया गया। बैठक में बताया गया कि वर्तमान में जुलाई माह के खाद्यान्न का वितरण किया जा रहा है। लगभग 45% लाभु‌कों के बीच खाद्यान्न का वितरण कर लिया गया है। अभी तक 99.8%, लाभार्थियों का आधार सिडिंग एवं 87% लाभुकों का E-KYC पूरा कर लिया गया है। उपस्थित जन प्रतिनिधियों में माननीय संसद के प्रतिनिधि सह उप महापौर के द्वारा कहा गया कि राशन कार्ड से कुछ लोगों का नाम कट गया है जिन्हें जोड़ा जाना चाहिए। अनुमण्डल पदाधिकारी के द्वारा बताया गया कि पात्र लाभुको का नाम जोड़‌ने एवं नये राशन कार्ड के निर्माण की प्रक्रिया सतत चलती रही है। पिछले कुछ समय से विभागीय वेबसाइट में अपडेटन की प्रक्रिया चलने के कारण राशन कार्ड का निर्माण बाधित है, अपडेशन की प्रक्रिया पूर्ण होते ही नाम जोड़ने एर्व नया राशन कार्ड बनाने की प्रक्रिया पुनः प्रारम्भ कर दी जाएगी। अनु‌मण्डल पदाधिकारी के द्वारा पंचायतों में होने वाले सहयोग शिविर की भी जानकारी दी गयी। Information & Public Relations Department, Government of Bihar

East Champaran, Bihar | Jul 10, 2026

*100 दिवसीय टीबी मरीज खोज अभियान में 22 हजार लोगों की हुई स्क्रीनिंग*
- चिरैया प्रखंड के अधिकारियों ने निक्षय मित्र बनकर लिए 18 मरीजों को गोद 
- टीबी मुक्त भारत अभियान के तहत हुई समन्वय बैठक 
- जिला स्तर पर की जा स्क्रीनिंग एवं प्रचार-प्रसार 

मोतिहारी, 10 जुलाई 26

पूर्वी चम्पारण जिले में चल रहे टीबी मुक्त भारत अभियान के तहत 100 दिन टीबी मरीजों की खोज अभियान चलाई जा रही है जिसमें जिले में 22 हजार लोगों की स्क्रीनिंग की गईं है।इस अभियान के दौरान सभी स्वास्थ्य केंद्रों में कैंप के माध्यम से मरीजों का एक्स-रे किया जा रहा है ताकि तुरंत टीबी के संदिग्ध मरीजों की खोज हो सके। बिहार सरकार स्वास्थ्य विभाग पटना के निर्देश के अनुसार टीबी को जड़ से खत्म करने हेतु अधिक से अधिक लोगो के स्वास्थ्य की जाँच की जानी है इसको लेकर विभाग काफ़ी सक्रिय है, सभी प्रखंडो में प्रखंड विकास पदाधिकारियों, चिकित्सा पदाधिकारियों के साथ बैठक की जा रही है।टीबी मुक्त भारत अभियान के तहत चिरैया में समन्वय बैठक हुई जिसमें चिरैया प्रखंड के अधिकारियों ने जिनमे चिरैया बीडीओ, बीपीआरओ-डीपीएम जीविका,एमएनई ने मिलकर 18 मरीज को गोद लिया वहीं अब वे निक्षय मित्र बनते हुए 18 मरीजों को पोषण के लिए सहायता करने का संकल्प लिया।प्रखंड के कई एचडब्लूसी क्षेत्र में रोगी हित धारक मंच के सदस्यों के द्वारा प्रचार प्रसार किया जा रहा है। सीडीओ डॉ संजीव ने बताया की प्रतिदिन 25 हजार स्क्रीनिंग करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है।यह अभियान 14 अगस्त तक चलेगा।उन्होंने कहा की किसी भी लोगों में 2 हफ्ते से ज्यादा अगर खासी हो तो जाँच जरूर कराए।यह जाँच पूरी तरह निःशुल्क है।

मौके पर एमओआईसी डॉ श्याम पासान, बीडीओ- डॉ संजय कुमार,बीपीआरओ- इस्तेखार दानिश,बीपीएम जीविका- रामबाबू कुमार,बीएचएम जियाउल हक, बीसीएम दीपक कुमार, नवल किशोर, इस्तेहाक अहमद, अमित कुमार
एसटीएस अरविन्द कुमार, पंचायत प्रतिनिधि व अन्य लोग उपस्थित थें।
Information & Public Relations Department, Government of Bihar Bihar Health Department

*100 दिवसीय टीबी मरीज खोज अभियान में 22 हजार लोगों की हुई स्क्रीनिंग* - चिरैया प्रखंड के अधिकारियों ने निक्षय मित्र बनकर लिए 18 मरीजों को गोद - टीबी मुक्त भारत अभियान के तहत हुई समन्वय बैठक - जिला स्तर पर की जा स्क्रीनिंग एवं प्रचार-प्रसार मोतिहारी, 10 जुलाई 26 पूर्वी चम्पारण जिले में चल रहे टीबी मुक्त भारत अभियान के तहत 100 दिन टीबी मरीजों की खोज अभियान चलाई जा रही है जिसमें जिले में 22 हजार लोगों की स्क्रीनिंग की गईं है।इस अभियान के दौरान सभी स्वास्थ्य केंद्रों में कैंप के माध्यम से मरीजों का एक्स-रे किया जा रहा है ताकि तुरंत टीबी के संदिग्ध मरीजों की खोज हो सके। बिहार सरकार स्वास्थ्य विभाग पटना के निर्देश के अनुसार टीबी को जड़ से खत्म करने हेतु अधिक से अधिक लोगो के स्वास्थ्य की जाँच की जानी है इसको लेकर विभाग काफ़ी सक्रिय है, सभी प्रखंडो में प्रखंड विकास पदाधिकारियों, चिकित्सा पदाधिकारियों के साथ बैठक की जा रही है।टीबी मुक्त भारत अभियान के तहत चिरैया में समन्वय बैठक हुई जिसमें चिरैया प्रखंड के अधिकारियों ने जिनमे चिरैया बीडीओ, बीपीआरओ-डीपीएम जीविका,एमएनई ने मिलकर 18 मरीज को गोद लिया वहीं अब वे निक्षय मित्र बनते हुए 18 मरीजों को पोषण के लिए सहायता करने का संकल्प लिया।प्रखंड के कई एचडब्लूसी क्षेत्र में रोगी हित धारक मंच के सदस्यों के द्वारा प्रचार प्रसार किया जा रहा है। सीडीओ डॉ संजीव ने बताया की प्रतिदिन 25 हजार स्क्रीनिंग करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है।यह अभियान 14 अगस्त तक चलेगा।उन्होंने कहा की किसी भी लोगों में 2 हफ्ते से ज्यादा अगर खासी हो तो जाँच जरूर कराए।यह जाँच पूरी तरह निःशुल्क है। मौके पर एमओआईसी डॉ श्याम पासान, बीडीओ- डॉ संजय कुमार,बीपीआरओ- इस्तेखार दानिश,बीपीएम जीविका- रामबाबू कुमार,बीएचएम जियाउल हक, बीसीएम दीपक कुमार, नवल किशोर, इस्तेहाक अहमद, अमित कुमार एसटीएस अरविन्द कुमार, पंचायत प्रतिनिधि व अन्य लोग उपस्थित थें। Information & Public Relations Department, Government of Bihar Bihar Health Department

East Champaran, Bihar | Jul 10, 2026

*माननीय मुख्यमंत्री द्वारा डीबीटी के माध्यम से सामाजिक सुरक्षा पेंशन राशि का अंतरण*
 
*उप विकास आयुक्त की अध्यक्षता में जिले के लाभुकों ने देखा लाइव प्रसारण*

श्री सम्राट चौधरी, माननीय मुख्यमंत्री, बिहार द्वारा आज सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजनाओं के लाभुकों के बैंक खातों में  DBT के माध्यम से पेंशन राशि का डिजिटल अंतरण किया गया। इस अवसर पर पूर्वी चम्पारण समाहरणालय स्थित डॉ राजेंद्र प्रसाद सभागार में उप विकास आयुक्त की अध्यक्षता में  विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
जिला मुख्यालय में आयोजित इस कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री द्वारा पटना से आयोजित राज्य स्तरीय कार्यक्रम का लाइव प्रसारण  देखा गया। इस अवसर पर जिले के विभिन्न सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजनाओं के सैकड़ों लाभुक उपस्थित रहे, जिन्होंने मुख्यमंत्री के संबोधन को सुना।

 पारदर्शी और समयबद्ध लाभ:-
     सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजनाओं के अंतर्गत वृद्धजन, विधवा एवं दिव्यांग लाभुकों को सीधे उनके बैंक खातों में पेंशन राशि उपलब्ध कराई जा रही है, जिससे लाभुकों को बिना किसी बिचौलिए के, समयबद्ध एवं पारदर्शी तरीके से लाभ प्राप्त हो रहा है। प्रत्येक माह के 10वीं तारीख को पेंशन दिवस का आयोजन कर सामाजिक सुरक्षा पेंशनधारियों को उनके पेंशन की राशि रु 1100/ का अंतरण उनके बैंक खातों में डीबीटी के माध्यम से किया जा रहा है।

पूर्वी चंपारण जिला में आज मुख्यमंत्री वृद्धजन पेंशन योजना अंतर्गत 320814, लक्ष्मीबाई सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना के तहत 30274, बिहार नि:शक्तजन पेंशन योजना के तहत 45606, इंदिरा गांधी राष्ट्रीय वृद्धजन पेंशन योजना के तहत 154958, इंदिरा गांधी राष्ट्रीय विधवा पेंशन योजना के अंतर्गत 33910 तथा इंदिरा गांधी राष्ट्रीय निःशक्तजन पेंशन योजना के तहत 7935 अर्थात कुल 593497 लाभुकों को प्रत्यक्ष माध्यम से उनके खाते में 1100 रु की दर से राशि की भुगतान की गई है।

 उप विकास आयुक्त की गरिमामयी अध्यक्षता में आयोजित इस कार्यक्रम में जिला जनसंपर्क पदाधिकारी,जिला योजना पदाधिकार, सहायक निदेशक (सामाजिक सुरक्षा), जिला प्रोग्राम पदाधिकारी (आईसीडीएस), जिला कल्याण पदाधिकारी सहित अन्य संबंधित विभागों के पदाधिकारी व कर्मी उपस्थित थे।
  कार्यक्रम के दौरान उपस्थित लाभुकों को सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजनाओं की निरंतरता और अन्य सरकारी कल्याणकारी योजनाओं से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारियां प्रदान की गईं। इस अवसर पर बड़ी संख्या में सामाजिक सुरक्षा पेंशन के लाभुकगण उपस्थित थे।
Information & Public Relations Department, Government of Bihar Social Welfare Department, Government of Bihar

*माननीय मुख्यमंत्री द्वारा डीबीटी के माध्यम से सामाजिक सुरक्षा पेंशन राशि का अंतरण* *उप विकास आयुक्त की अध्यक्षता में जिले के लाभुकों ने देखा लाइव प्रसारण* श्री सम्राट चौधरी, माननीय मुख्यमंत्री, बिहार द्वारा आज सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजनाओं के लाभुकों के बैंक खातों में DBT के माध्यम से पेंशन राशि का डिजिटल अंतरण किया गया। इस अवसर पर पूर्वी चम्पारण समाहरणालय स्थित डॉ राजेंद्र प्रसाद सभागार में उप विकास आयुक्त की अध्यक्षता में विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिला मुख्यालय में आयोजित इस कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री द्वारा पटना से आयोजित राज्य स्तरीय कार्यक्रम का लाइव प्रसारण देखा गया। इस अवसर पर जिले के विभिन्न सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजनाओं के सैकड़ों लाभुक उपस्थित रहे, जिन्होंने मुख्यमंत्री के संबोधन को सुना। पारदर्शी और समयबद्ध लाभ:- सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजनाओं के अंतर्गत वृद्धजन, विधवा एवं दिव्यांग लाभुकों को सीधे उनके बैंक खातों में पेंशन राशि उपलब्ध कराई जा रही है, जिससे लाभुकों को बिना किसी बिचौलिए के, समयबद्ध एवं पारदर्शी तरीके से लाभ प्राप्त हो रहा है। प्रत्येक माह के 10वीं तारीख को पेंशन दिवस का आयोजन कर सामाजिक सुरक्षा पेंशनधारियों को उनके पेंशन की राशि रु 1100/ का अंतरण उनके बैंक खातों में डीबीटी के माध्यम से किया जा रहा है। पूर्वी चंपारण जिला में आज मुख्यमंत्री वृद्धजन पेंशन योजना अंतर्गत 320814, लक्ष्मीबाई सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना के तहत 30274, बिहार नि:शक्तजन पेंशन योजना के तहत 45606, इंदिरा गांधी राष्ट्रीय वृद्धजन पेंशन योजना के तहत 154958, इंदिरा गांधी राष्ट्रीय विधवा पेंशन योजना के अंतर्गत 33910 तथा इंदिरा गांधी राष्ट्रीय निःशक्तजन पेंशन योजना के तहत 7935 अर्थात कुल 593497 लाभुकों को प्रत्यक्ष माध्यम से उनके खाते में 1100 रु की दर से राशि की भुगतान की गई है। उप विकास आयुक्त की गरिमामयी अध्यक्षता में आयोजित इस कार्यक्रम में जिला जनसंपर्क पदाधिकारी,जिला योजना पदाधिकार, सहायक निदेशक (सामाजिक सुरक्षा), जिला प्रोग्राम पदाधिकारी (आईसीडीएस), जिला कल्याण पदाधिकारी सहित अन्य संबंधित विभागों के पदाधिकारी व कर्मी उपस्थित थे। कार्यक्रम के दौरान उपस्थित लाभुकों को सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजनाओं की निरंतरता और अन्य सरकारी कल्याणकारी योजनाओं से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारियां प्रदान की गईं। इस अवसर पर बड़ी संख्या में सामाजिक सुरक्षा पेंशन के लाभुकगण उपस्थित थे। Information & Public Relations Department, Government of Bihar Social Welfare Department, Government of Bihar

East Champaran, Bihar | Jul 10, 2026

महाराष्ट्र के रायगढ़ में भारी बारिश के कारण  एलपीजी सिलेंडर नदी में बहा#viralvideoシ #lpgcylinder

महाराष्ट्र के रायगढ़ में भारी बारिश के कारण एलपीजी सिलेंडर नदी में बहा#viralvideoシ #lpgcylinder

Motihari, East Champaran | Jul 9, 2026

पूर्वी चम्पारण (मोतिहारी के माननीय विधायक श्री प्रमोद कुमार ने गुरुवार को पूर्वी चम्पारण (मोतिहारी) में उन्नत आधार सेवा केंद्र (Aadhaar Seva Kendra - ASK) का उ‌द्घाटन किया। इस अवसर पर माननीय उपमहापौर डॉ लाल बाबू प्रसाद की भी गरिमामयी रूप से उपस्थित रहीं।

इस उन्नत आधार सेवा केंद्र का उ‌द्घाटन पूर्वी चम्पारण (मोतिहारी) और आसपास के क्षेत्रों में आधार सेवाओं की डिलीवरी को सुदृढ़ करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। इस केंद्र को उन्नत तकनीकी सुविधाओं और बेहतर अवसंरचना के साथ विकसित किया गया है, ताकि आधार नामांकन और अ‌द्यतन सेवाएँ अधिक तेज, पारदर्शी और निवासी अनुकूल तरीके से उपलब्ध कराई जा सकें।

पूर्व में बिहार में यूआईडीएआई के आधार सेवा केंद्र केवल चार जिलों-पटना, मुजफ्फरपुर भागलपुर पूर्णिया में ही उपलब्ध थे। अब इन मौजूदा केंद्रों के साथ-साथ चरणबद्ध तरीके से नए आधार सेवा केंद्र 11 अन्य जिलों में आधार केंद्र स्थापित हो चुके है तथा 17 नए जिलों में आधार केंद्र खोलने का कार्य चल रहा है आने वाले दो महीनो में ये सारे केंद्र कार्य करने लगेंगे

इस अवसर पर माननीय विधायक श्री प्रमोद कुमार ने आधार पारिस्थितिकी तंत्र को मजबूत करने और लोगों को आधार सेवाओं तक सहज पहुंच उपलब्ध कराने के लिए यूआईडीएआई के प्रयासों की सराहना की। उन्होंने कहा कि इस प्रकार की पहले सार्वजनिक सेवा वितरण में पारदर्शिता, दक्षता और सुविधा को बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं। उन्होंने अभिभावकों से अपील की कि वे अपने बच्चों के 5 वर्ष की आयु पूर्ण होने पर तथा पुनः 15 वर्ष की आयु पर अनिवार्य बायोमेट्रिक अपडेट (MBU) अवश्य कराएं, ताकि बच्चे छात्रवृत्ति जैसी सरकारी योजनाओं का लाभ उठा सकें तथा जहां लागू हो, वहाँ NEET, CUET जैसी प्रवेश परीक्षाओं के पंजीकरण में किसी प्रकार की समस्या न हो।

मीडिया से बातचीत के दौरान माननीय उपमहापौर डॉ लाल बाबू प्रसाद ने भी अभिभावकों को अपने बच्चों का अनिवार्य बायोमेट्रिक अपडेट कराने के लिए प्रोत्साहित किया और वि‌द्यालयों से आग्रह किया कि वे यूआईडीएआई के मिशन मोड अभियान के अंतर्गत एमबीयू लंबित मामलों को कम करने के लिए सक्रिय पहल करें।

इस कार्यक्रम में यूआईडीएआई राज्य कार्यालय पटना के उपनिदेशक श्री शशि रंजन सहित अन्य अधिकारी भी उपस्थित रहे।

पूर्वी चम्पारण (मोतिहारी) स्थित यह उन्नत आधार सेवा केंद्र सीधे यूआईडीएआई द्वारा संचालित किया जा रहा है। केंद्र में दिव्यांगजन, वरिष्ठ नागरिकों और गर्भवती महिलाओं के लिए अलग समर्पित काउंटर की व्यवस्था की गई है, ताकि उन्हें सेवाओं का लाभ आसानी से मिल सके। साथ ही स्तनपान कराने वाली माताओं की सुविधा के लिए एक फीडिंग रूम की व्यवस्था भी की गई है।

यह उन्नत आधार सेवा केंद्र पूर्वी चम्पारण (मोतिहारी) और आसपास के क्षेत्रों के निवासियों के लिए आधार सेवाओं की गुणवत्ता को और बेहतर बनाएगा। इससे परिचालन दक्षता में वृद्धि होगी, अस्वीकृति की संभावना कम होगी तथा आधाबर अपडेट की प्रक्रिया और तेज होगी। इसके अलावा यहां जन्म पंजीकरण संख्या (BRN) आधारित बच्चों का नामांकन भी शुरु किया जाएगा।
मोतिहारी (पूर्वी चंपारण) जिले में आम नागरिकों को बेहतर एवं सुगम आधार सेवाएं उपलब्ध कराने हेतु UIDAI द्वारा आधुनिक सुविधाओं से युक्त "आधार सेवा केंद्र" प्रारंभ किया जा रहा है। इस केंद्र पर आधार नामांकन (सभी आयु वर्ग), मोबाइल नंबर अपडेट, पता सुधार, बायोमेट्रिक अपडेट, बच्चों का आधार अपडेट सहित सभी आधार संबंधी सेवाएं उपलब्ध रहेंगी।

साथ ही साथ नाम सुधार और जन्म तिथि की सुधारने से संबंधित नामांकन सुविधा उब्लब्ध है।

इस आधार सेवा केंद्र की सबसे बड़ी विशेषता यह है कि यहां बुजुर्ग नागरिकों, दिव्यांगजनों एवं गर्भवती महिलाओं के लिए विशेष सुविधा एवं प्राथमिकता सेवा की व्यवस्था की गई है, ताकि उन्हें लंबी कतार में प्रतीक्षा न करनी पड़े। केंद्र पर व्हीलचेयर सुविधा, बैठने की उचित व्यवस्था एवं सहयोगी स्टाफ की भी उपलब्धता रहेगी।

UIDAI के दिशा-निर्देशों के अनुसार आधार सेवा केंद्र नागरिकों को सुरक्षित, पारदर्शी एवं सुगम सेवा प्रदान करेगा। यहां आधार से जुड़ी सेवाएं निर्धारित सरकारी शुल्क पर ही उपलब्ध होंगी।

सभी नागरिकों से अनुरोध है कि आधार संबंधी किसी भी कार्य हेतु अधिकृत आधार सेवा केंद्र का ही उपयोग करें तथा निर्धारित शुल्क से अधिक भुगतान न करें।

उपलब्ध सेवाएं:

- नया आधार नामांकन (निःशुल्क)

- मोबाइल नंबर एवं पता अपडेट

- बायोमेट्रिक अपडेट

- 5-7 & 15-17 वर्ष के बच्चों का Mandatory Biometric Update (MBU) (निःशुल्क)

- आधार डाउनलोड एवं रंगीन प्रिंट की सुविधा

विशेष सुविधाएं:

- बुजुर्गों के लिए प्राथमिकता सेवा

- गर्भवती महिलाओं हेतु विशेष सहायता

- दिव्यांगजनों के लिए व्हीलचेयर सुविधा

आरामदायक बैठने एवं प्रतीक्षा की व्यवस्था

नोट- आधार नामांकन निःशुल्क है और अन्य सभी अपडेट के लिए UIDAI की निर्धारित शुल्क ही देय है। आधार सेवा केंद्र सप्ताह के सभी दिन खुले रहते हैं और काम का समय सुबह 09:00 बजे से शाम 05:30 बजे तक है। Appointment बुकिंग के लिये UIDAI की आधिकारिक वेबसाइट देखें:

https://bookappointment.uidai.gov.in

सेंटर का पता :- आधार सेवा केंद्र, ग्राउंड फ्लोर, लैंडमार्क- हिंदुस्तान पेट्रोल पंप के सामने, बिल्डिंग- सूरज टावर, वार्ड नंबर- 20, मुहल्ला- मठिया, पोस्ट- मोतिहारी, पुलिस स्टेशन- छतौनी, ब्लॉक- मोतिहारी, जिला- पूर्वी चंपारण, राज्य-बिहार, पिन- 845401
Information & Public Relations Department, Government of Bihar

पूर्वी चम्पारण (मोतिहारी के माननीय विधायक श्री प्रमोद कुमार ने गुरुवार को पूर्वी चम्पारण (मोतिहारी) में उन्नत आधार सेवा केंद्र (Aadhaar Seva Kendra - ASK) का उ‌द्घाटन किया। इस अवसर पर माननीय उपमहापौर डॉ लाल बाबू प्रसाद की भी गरिमामयी रूप से उपस्थित रहीं। इस उन्नत आधार सेवा केंद्र का उ‌द्घाटन पूर्वी चम्पारण (मोतिहारी) और आसपास के क्षेत्रों में आधार सेवाओं की डिलीवरी को सुदृढ़ करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। इस केंद्र को उन्नत तकनीकी सुविधाओं और बेहतर अवसंरचना के साथ विकसित किया गया है, ताकि आधार नामांकन और अ‌द्यतन सेवाएँ अधिक तेज, पारदर्शी और निवासी अनुकूल तरीके से उपलब्ध कराई जा सकें। पूर्व में बिहार में यूआईडीएआई के आधार सेवा केंद्र केवल चार जिलों-पटना, मुजफ्फरपुर भागलपुर पूर्णिया में ही उपलब्ध थे। अब इन मौजूदा केंद्रों के साथ-साथ चरणबद्ध तरीके से नए आधार सेवा केंद्र 11 अन्य जिलों में आधार केंद्र स्थापित हो चुके है तथा 17 नए जिलों में आधार केंद्र खोलने का कार्य चल रहा है आने वाले दो महीनो में ये सारे केंद्र कार्य करने लगेंगे इस अवसर पर माननीय विधायक श्री प्रमोद कुमार ने आधार पारिस्थितिकी तंत्र को मजबूत करने और लोगों को आधार सेवाओं तक सहज पहुंच उपलब्ध कराने के लिए यूआईडीएआई के प्रयासों की सराहना की। उन्होंने कहा कि इस प्रकार की पहले सार्वजनिक सेवा वितरण में पारदर्शिता, दक्षता और सुविधा को बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं। उन्होंने अभिभावकों से अपील की कि वे अपने बच्चों के 5 वर्ष की आयु पूर्ण होने पर तथा पुनः 15 वर्ष की आयु पर अनिवार्य बायोमेट्रिक अपडेट (MBU) अवश्य कराएं, ताकि बच्चे छात्रवृत्ति जैसी सरकारी योजनाओं का लाभ उठा सकें तथा जहां लागू हो, वहाँ NEET, CUET जैसी प्रवेश परीक्षाओं के पंजीकरण में किसी प्रकार की समस्या न हो। मीडिया से बातचीत के दौरान माननीय उपमहापौर डॉ लाल बाबू प्रसाद ने भी अभिभावकों को अपने बच्चों का अनिवार्य बायोमेट्रिक अपडेट कराने के लिए प्रोत्साहित किया और वि‌द्यालयों से आग्रह किया कि वे यूआईडीएआई के मिशन मोड अभियान के अंतर्गत एमबीयू लंबित मामलों को कम करने के लिए सक्रिय पहल करें। इस कार्यक्रम में यूआईडीएआई राज्य कार्यालय पटना के उपनिदेशक श्री शशि रंजन सहित अन्य अधिकारी भी उपस्थित रहे। पूर्वी चम्पारण (मोतिहारी) स्थित यह उन्नत आधार सेवा केंद्र सीधे यूआईडीएआई द्वारा संचालित किया जा रहा है। केंद्र में दिव्यांगजन, वरिष्ठ नागरिकों और गर्भवती महिलाओं के लिए अलग समर्पित काउंटर की व्यवस्था की गई है, ताकि उन्हें सेवाओं का लाभ आसानी से मिल सके। साथ ही स्तनपान कराने वाली माताओं की सुविधा के लिए एक फीडिंग रूम की व्यवस्था भी की गई है। यह उन्नत आधार सेवा केंद्र पूर्वी चम्पारण (मोतिहारी) और आसपास के क्षेत्रों के निवासियों के लिए आधार सेवाओं की गुणवत्ता को और बेहतर बनाएगा। इससे परिचालन दक्षता में वृद्धि होगी, अस्वीकृति की संभावना कम होगी तथा आधाबर अपडेट की प्रक्रिया और तेज होगी। इसके अलावा यहां जन्म पंजीकरण संख्या (BRN) आधारित बच्चों का नामांकन भी शुरु किया जाएगा। मोतिहारी (पूर्वी चंपारण) जिले में आम नागरिकों को बेहतर एवं सुगम आधार सेवाएं उपलब्ध कराने हेतु UIDAI द्वारा आधुनिक सुविधाओं से युक्त "आधार सेवा केंद्र" प्रारंभ किया जा रहा है। इस केंद्र पर आधार नामांकन (सभी आयु वर्ग), मोबाइल नंबर अपडेट, पता सुधार, बायोमेट्रिक अपडेट, बच्चों का आधार अपडेट सहित सभी आधार संबंधी सेवाएं उपलब्ध रहेंगी। साथ ही साथ नाम सुधार और जन्म तिथि की सुधारने से संबंधित नामांकन सुविधा उब्लब्ध है। इस आधार सेवा केंद्र की सबसे बड़ी विशेषता यह है कि यहां बुजुर्ग नागरिकों, दिव्यांगजनों एवं गर्भवती महिलाओं के लिए विशेष सुविधा एवं प्राथमिकता सेवा की व्यवस्था की गई है, ताकि उन्हें लंबी कतार में प्रतीक्षा न करनी पड़े। केंद्र पर व्हीलचेयर सुविधा, बैठने की उचित व्यवस्था एवं सहयोगी स्टाफ की भी उपलब्धता रहेगी। UIDAI के दिशा-निर्देशों के अनुसार आधार सेवा केंद्र नागरिकों को सुरक्षित, पारदर्शी एवं सुगम सेवा प्रदान करेगा। यहां आधार से जुड़ी सेवाएं निर्धारित सरकारी शुल्क पर ही उपलब्ध होंगी। सभी नागरिकों से अनुरोध है कि आधार संबंधी किसी भी कार्य हेतु अधिकृत आधार सेवा केंद्र का ही उपयोग करें तथा निर्धारित शुल्क से अधिक भुगतान न करें। उपलब्ध सेवाएं: - नया आधार नामांकन (निःशुल्क) - मोबाइल नंबर एवं पता अपडेट - बायोमेट्रिक अपडेट - 5-7 & 15-17 वर्ष के बच्चों का Mandatory Biometric Update (MBU) (निःशुल्क) - आधार डाउनलोड एवं रंगीन प्रिंट की सुविधा विशेष सुविधाएं: - बुजुर्गों के लिए प्राथमिकता सेवा - गर्भवती महिलाओं हेतु विशेष सहायता - दिव्यांगजनों के लिए व्हीलचेयर सुविधा आरामदायक बैठने एवं प्रतीक्षा की व्यवस्था नोट- आधार नामांकन निःशुल्क है और अन्य सभी अपडेट के लिए UIDAI की निर्धारित शुल्क ही देय है। आधार सेवा केंद्र सप्ताह के सभी दिन खुले रहते हैं और काम का समय सुबह 09:00 बजे से शाम 05:30 बजे तक है। Appointment बुकिंग के लिये UIDAI की आधिकारिक वेबसाइट देखें: https://bookappointment.uidai.gov.in सेंटर का पता :- आधार सेवा केंद्र, ग्राउंड फ्लोर, लैंडमार्क- हिंदुस्तान पेट्रोल पंप के सामने, बिल्डिंग- सूरज टावर, वार्ड नंबर- 20, मुहल्ला- मठिया, पोस्ट- मोतिहारी, पुलिस स्टेशन- छतौनी, ब्लॉक- मोतिहारी, जिला- पूर्वी चंपारण, राज्य-बिहार, पिन- 845401 Information & Public Relations Department, Government of Bihar

East Champaran, Bihar | Jul 9, 2026