केवटी रनवे: केवटी में बड़ी वारदात की साजिश नाकाम, दो अपराधी गिरफ्तार, देशी पिस्तौल बरामद
केवटी थाना पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि क्यामचक निवासी विकास यादव अपने साथियों के साथ हथियार के बल पर किसी बड़ी आपराधिक घटना को अंजाम देने की फिराक में कदमटोली स्थित एक बगीचे में बैठा है। सूचना मिलते ही पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए वरीय अधिकारियों को अवगत कराया और पुलिस बल के साथ मौके पर छापेमारी की। पुलिस को देखते ही विकास यादव अपनी मोटरसाइकिल छोड़कर भागे