चरखारी: चरखारी में अवैध तमंचा और कारतूस के साथ युवक गिरफ्तार, हमीरपुर के बसवारी निवासी दीपेन्द्र उर्फ दीपू पकड़ा गया
चरखारी पुलिस ने 20 मई को संदिग्ध वाहन चेकिंग के दौरान पुलिस टीम ने श्मशान घाट के पीछे से दीपेन्द्र उर्फ दीपू राजपूत, उम्र 25 वर्ष, निवासी ग्राम बसवारी थाना मुस्करा जनपद हमीरपुर को गिरफ्तार किया। तलाशी में उसके कब्जे से एक अदद अवैध देशी तमंचा 315 बोर और एक अदद जिन्दा कारतूस 315 बोर बरामद हुआ। आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर जेल भेजा गया है।