चूरू: एनएच 52 ढाढ़र टोल के पास डोडा पोस्त की तस्करी के आरोप में गिरफ्तार 3 आरोपियों को कोर्ट में पेश कर भेजा गया जेल
Churu, Churu | Apr 12, 2025 चूरू पुलिस द्वारा ऑपरेशन फ्लश आउट के तहत एनएच 52 ढाढ़र टोल नाका के पास से डोडा पोस्त तस्करी के आरोप में गिरफ्तार तीन आरोपियों को रिमाइंड अवधि पूरा होने के बाद शनिवार को कोर्ट में पेश कर जेल भिजवा दिया है। सदर थाना पुलिस ने 8 अप्रेल को एक ट्रक से 225 किलो डोडा पोस्त जप्त करते हुए इन तीन आरोपी तस्करों को गिरफ्तार किया गया था।