चूरू: राजकीय लोहिया कॉलेज सहित 17 परीक्षा केंद्रों पर हुई जेल प्रहरी परीक्षा, दो पारियों में 2785 अभ्यर्थी रहे अनुपस्थित
Churu, Churu | Apr 12, 2025 चूरू जिलामुख्यालय पर शनिवार को जेल प्रहरी भर्ती परीक्षा शांतिपूर्ण सम्पन्न हुई। राजकीय लोहिया कॉलेज सहित 17 परीक्षा केंद्रों पर दो पारियों में परीक्षा आयोजित की गई। पहली पारी सुबह 10 से दोपहर 12 बजे तक और दूसरी पारी दोपहर 3 से शाम 5 बजे तक चली। पहली पारी में पंजीकृत 5,184 अभ्यर्थियों में से 1442 अनुपस्थित रहे।