नानपारा: नानपारा में भारत विकास परिषद और वन विभाग की टीम के नेतृत्व में बृहद पौधा रोपण कार्यक्रम का आयोजन हुआ
भारत विकास परिषद, महात्मा बुद्ध शाखा नानपारा ने श्री शंकर इंटर कॉलेज परिसर में एक वृहद पौधरोपण कार्यक्रम आयोजित किया। यह आयोजन नैमिष प्रांत द्वारा निर्धारित वृक्षारोपण सप्ताह के तहत किया गया, जिसका उद्देश्य पर्यावरण संरक्षण का संदेश देना था। इस अवसर पर वन रेंजर पीयूष गुप्ता, डिप्टी रेंजर अमित वर्मा और ऋषिपाल सहित शाखा के सभी सदस्य उपस्थित रहे।