इस्लामपुर: सोवरण विगहा के पास 40 लीटर देसी शराब के साथ धंधेबाज गिरफ्तार, बाइक ज़ब्त
सोवरण विगहा के पास 40 लीटर देसी शराब के साथ धंधेबाज गिरफ्तार, बाइक जब्त खबर: इसलामपुर (नालंदा) के खुदागंज थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए थाना क्षेत्र के सोवरण विगहा गांव के पास एक शराब धंधेबाज को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उसके पास से करीब 40 लीटर अवैध देशी चुलाई शराब बरामद की है। जानकारी के अनुसार, आरोपी बाइक से शराब लेकर जा रहा था,