शाहबाद: टांडा काछियान से नुकर्रा तक बनी पक्की सड़क, ग्रामीणों को मिली राहत
Shahbad, Baran | Jun 23, 2026 जानकारी मंगलवार सुबह 10 बजे मिली कस्बाथाना क्षेत्र के संदेकड़ा टांडा काछियान मार्ग को लेकर पब्लिक ऐप पर प्रसारित खबर का असर देखने को मिला है। लंबे समय से जर्जर और कच्चे मार्ग से परेशान ग्रामीणों को अब राहत मिल गई है। टांडा काछियान से नुकर्रा तक पक्की सड़क का निर्माण कार्य पूरा होने से आवागमन सुगम हो गया है।