हनुमानगढ़: जंक्शन कलेक्ट्रेट पर चार लेबर कोड रद्द करने की मांग को लेकर सभा का आयोजन, पुलिस हस्तक्षेप रोकने की मांग
हनुमानगढ़ जिला कलेक्ट्रेट के समक्ष अंतर्राष्ट्रीय मजदूर दिवस के मौके पर सीआईटीयू के नेतृत्व में मजदूरों ने सभा का आयोजन किया। इस दौरान मजदूरों के अधिकारों की रक्षा कर लेबर कोड रद्द करने और मजदूर आंदोलन में पुलिस हस्तक्षेप रोकने की मांग की गई। सभा के बाद में कलेक्टर को ज्ञापन भी सोपा गया।