जांजगीर: ग्राम जर्वे में पैरा में लगी आग, किसान को हुआ नुकसान, आग लगने का कारण अज्ञात
जांजगीर-चांपा जिले के ग्राम जर्वे में एक किसान के घर के पास रखे पैरा (पराली) में अचानक आग लगने से नुकसान हो गया। घटना उस समय हुई जब घर के समीप रखे पैरा में अज्ञात कारणों से आग भड़क उठी और देखते ही देखते पूरा पैरा जलकर खाक हो गया। स्थानीय लोगों ने आग पर काबू पाने का प्रयास किया, लेकिन तब तक काफी नुकसान हो चुका था। आग लगने का कारण फिलहाल स्पष्ट नहीं हो पाया है