गाज़ीपुर: कोडीन कफ सिरप मामले में छठे आरोपी ने कोर्ट में किया सरेंडर, छह दवा कारोबारियों पर चलेगा सेशन ट्रायल
गाजीपुर के चर्चित कोडीन कफ सिरप मामले में छठे और अंतिम आरोपी निलेश कुमार श्रीवास्तव ने सोमवार को एडीजे प्रथम शक्ति सिंह की अदालत में सरेंडर कर दिया। इस मामले में नामजद पांच अन्य आरोपी पहले ही अदालत में आत्मसमर्पण कर चुके थे।विशेष लोक अभियोजक पॉक्सो कोर्ट रत्नाकर दुबे ने बताया कि गाजीपुर कोतवाली में दर्ज इस मामले की विवेचना के बाद सर्वांश, राहुल यादव, दया...