सगड़ी: बड़ेगांव पूनापार में बसपा के तत्वाधान में सामाजिक भाईचारा संयोजक की महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन, पार्टी हित पर हुई चर्चा
Sagri, Azamgarh | Jun 22, 2026 आजमगढ़ के सगड़ी तहसील अंतर्गत बड़ेगांव पूनापार में बसपा के तत्वाधान में सोमवार दोपहर को एक आवश्यक बैठक की गई। यह बैठक सामाजिक भाईचारा संयोजक की महत्वपूर्ण कड़ी मानी जा रही है। बैठक के मुख्य अतिथि बहुजन समाज पार्टी के उत्तर प्रदेश के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष भी राजभर रहे। बसपा पदाधिकारियों ने पार्टी हित को लेकर गहन विचार विमर्श करते हुए आगे की रणनीति तैयार की गई।