बांका: धावा गांव में मंदिर का सेंटरिंग टूटने से एक वृद्ध गंभीर रूप से जख्मी, मायागंज अस्पताल भेजा गया
Banka, Banka | May 18, 2026 बांका जिले के धावा गांव में मंदिर का सेंटरिंग टूट जाने से एक वृद्ध गंभीर रूप से जख्मी हो गया। जख्मी का प्राथमिक उपचार सोमवार के दोपहर 12:00 बजे अस्पताल में किया गया। जानकारी के अनुसार धावा गांव निवासी दामोदर राय मंदिर के सेंटरिंग पर चढ़कर काम को देख रहा था।इस दौरान सेंटरिंग टूट गया। जिससे वह नीचे गिरकर गंभीर रूप से जख्मी हो गया।