सतना। आगामी मोहर्रम पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के उद्देश्य से शहर में पुलिस प्रशासन द्वारा फ्लैग मार्च निकाला गया। फ्लैग मार्च का नेतृत्व सिटी सीएसपी देवेंद्र प्रताप सिंह ने किया। इस दौरान कोतवाली थाना प्रभारी राघवेंद्र द्विवेदी एवं कोलगवां थाना प्रभारी साथ साथ रहे मौजूद।