बरेली: फतेहगंज पूर्वी थाना क्षेत्र के हेमू पुरा में दबंगों ने एक युवक को जमकर पीटा, पुलिस से की गई शिकायत
फतेहगंजपूर्वी थाना क्षेत्र के हेमू पुरा में दबंगों द्वारा एक युवक को जमकर लाठी डंडों से पीटा गया है।मारपीट में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया।जिसकी शिकायत उसमें थाना पुलिस से की है।थाना पुलिस का कहना है कि मामले में छानबीन शुरू कर दी गई है। मारपीट करने वालों की तलाश की जा रही है। जल्द गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा। घायल को इलाज के लिए जिला अस्पताल भेजा गया है।