बरेली: पालपुर कमालपुर में बकरी चराने को लेकर हुआ विवाद, दबंगों ने धारदार हथियार से पीड़ित पर किया हमला
कैंट थाना क्षेत्र के पालपुर कमालपुर में बकरी चराने को लेकर विवाद हो गया। इसके बाद दबंगों ने युवक के ऊपर धारदार हथियार से हमला कर दिया। जिसमें वह बुरी तरह घायल हो गया। मामले की शिकायत थाना पुलिस की है। थाना पुलिस के मामले में छानबीन शुरू कर दि है। मारपीट करने वालों को जल्द गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा।