बरेली: इज्जत नगर क्षेत्र की रहने वाली महिला डॉक्टर की फेसबुक पर एक युवक से हुई दोस्ती, अब युवक दे रहा धमकी
इज्जत नगर क्षेत्र की रहने वाली महिला डॉक्टर की फेसबुक से युवक ने की दोस्ती,अब युवक शादी न करने पर दे रहा धमकी।फेसबुक के जरीए एक डाक्टर की एक युवक से दोस्ती हो गई। इस दौरान डाक्टर को युवक के सही आचरण न होने का पता चला तो उसने युवक से दोस्ती खत्म कर दी।लेकिन युवक अब डाक्टर से शादी करने की जिद पर अड़ा हुआ है। इस मामले में आरोपी युवक पर रिपोर्ट दर्ज कराई है।