सहारनपुर: दुबई में मिसाइल इंटरसेप्ट का वायरल वीडियो बना मुसीबत, सहारनपुर के युवक प्रियम शर्मा की गिरफ्तारी और बाद में सकुशल रिहाई
सहारनपुर के युवक प्रियम शर्मा को दुबई में सोशल मीडिया पर पोस्ट किए गए एक वायरल वीडियो के कारण गिरफ्तार कर जेल भेजा गया था, लेकिन केंद्र सरकार के हस्तक्षेप के बाद वह अब सकुशल भारत लौट आए हैं। प्रियम सहारनपुर के गोपालनगर के रहने वाले हैं और 2025 में इंटरनेशनल बिजनेस स्टडी के लिए दुबई गए थे।