सीकरी: सीकरी के गांव ईदगाह का नाम अब इन्द्रगढ़ रखा जाएगा
गृह राज्य मंत्री जवाहर सिंह बेढ़म ने गुरुवार शाम 6 बजे सीकरी कस्बे का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने सीकरी में विकास कार्यों का लोकार्पण किया और इंद्रगढ़ की नाम पट्टिका का विमोचन किया। गृह राज्य मंत्री ने सीकरी के गांव ईदगाह का नाम इन्द्रगढ़ किया गया था जिसके पश्चात इंद्रगढ़ की नाम पट्टिका लगाई गई।