सीकरी: सीकरी कस्बे में दिनदहाड़े युवक पर फरसे से हमला, पुलिस ने दो आरोपियों को किया डिटेन
सीकरी कस्बे में रविवार सुबह 9 बजे आपसी कहासुनी के बाद विवाद ने हिंसक रूप ले लिया, जब एक पक्ष ने लाठी, डंडा, फरसा से दूसरे पक्ष पर दिनदहाड़े हमला कर दिया। हमले में युवक हरिओम गंभीर रूप से घायल हो गया।घटना के बाद घायल हरिओम को तुरंत सीकरी अस्पताल ले जाया गया, जहां उसकी गंभीर हालत को देखते हुए डॉक्टरों ने उसे भरतपुर रैफर कर दिया। पुलिस कर रही मामले की जांच