जबलपुर: वारदात को अंजाम देने से पहले आरोपी गिरफ्तार, गोहलपुर पुलिस ने देशी पिस्टल के साथ पकड़ा
जबलपुर की गोहलपुर पुलिस ने बीती रात गुप्त सूचना मिलने पर एक युवक को देशी पिस्टल और एक कारतूस के साथ गिरफ्तार किया है, थाना प्रभारी गोहलपुर रीतेश पाण्डे ने बुधवार शाम लगभग 5 बजे बताया कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि अंसारनगर गोहलपुर निवासी सोहेल बाबा किसी वारदात को अंजाम देने की फिराक में लेमा गार्डन के आस पास घूम रहा है जिसके पास कोई घातक हथियार भी है, स