गोरखपुर: कांवड़ यात्रा के मद्देनज़र श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए GRP पुलिस ने रेलवे स्टेशनों पर चलाया सघन चेकिंग अभियान
श्रद्धालुओं और यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए पुलिस अधीक्षक रेलवे के मार्गदर्शन तथा सीओ रेलवे बलिया व सीओ रेलवे गोरखपुर के निकट पर्यवेक्षण में GRP अनुभाग गोरखपुर के सभी थाना/चौकी प्रभारियों के नेतृत्व में गठित पुलिस टीमों ने चेकिंग स्टाफ व डॉग स्क्वाड के साथ अपने-अपने रेलवे स्टेशन परिसरो प्लेटफार्मों,ट्रेनों में सघन चेकिंग अभियान चलाया।