फुल्लीडूमर: बदलाचक गांव के पास खेसर पुलिस ने अवैध बालू लदा मिनी हाइवा किया जब्त, थाने में प्राथमिकी दर्ज
खेसर पुलिस ने थाना क्षेत्र के खेसर-रामपुर मार्ग में बदलाचक गांव के पास अवैध बालू लोड एक मिनी हाईवा जब्त कर ली। थानाध्यक्ष बलवीर विलक्षण ने बताया कि थाना के SI रविंद्र कुमार यादव ने गस्ती के दौरान बेलहर की ओर से आ रहे मिनी हाईवा को रोककर बालू का चालान मांगा। बिना चालान की स्थिति में उसे जब्त कर लिया। इसके खिलाफ खनन विभाग ने थाने में केस दर्ज कराया है।