फुल्लीडूमर: बिलासी नदी पुल के तीखे मोड़ पर चावल लदा ट्रक पलटा, बाल-बाल बचे चालक एवं खलासी
प्रखंड के रामसरैया-बांका मार्ग में दक्षिणी कोझी पंचायत के बिलासी नदी पुल के पास दोपहर बाद चावल लदा एक ट्रक पलट गया। इसके ड्राइवर एवं खलासी बाल-बाल बच गए। ट्रक पर एफसीआई का चावल लोड था। जो रामसरैया की ओर से बांका जा रहा था। जहां बिलास पुल के पास तीखे मोड़ पर चालक ने अपना संतुलन को दिया और ट्रक सड़क किनारे पलट गया। जिससे इस पर लदे चावल की बोरी बिखर गई।