मुरैना नगर: महादेव नाका में कचरे के ढेर में लगी आग, वीडियो वायरल, धुएं से दुकानदार और राहगीर परेशान
मुरैना शहर के महादेव नाका पर लगे कचरे के ढेर में सफाईकर्मियों ने आग लगा दी।जिससे आग के साथ फैल रहे धुएं और विषैली गैसों से उस रोड से निकलना मुश्किल हो गया।दुकानदार बताते है की इस धुएं से खांसते-खांसते हालत ख़राब हो जाती है।बताया जा रहा है शहर में ऐसे कई स्थान है जहाँ कचरे के ढेर में आग लगा दी जाती है।महादेव नाका के कचरे में लगी आग का वीडियो वायरल हो रहा है।