सोनपुर: परमानंदपुर रेलवे ढाला 6 के पास एक गैंगमैन ट्रेन के चपेट में आने से हुआ घायल
Sonepur, Saran | Feb 8, 2024 सोनपुर --परमानंदपुर रेल खण्ड के बीच 6 नंम्बर रेलवे ढाला के पास डियूटी कर रहे एक गैंगमैन ट्रेन की चपेट में आने से वह घायल हो गया।घायलवस्था में गैंगमैन सुनील राम को रेलवे अस्पताल सोनपुर में भर्ती कराया गया जहां डॉ ने बेहतर इलाज के लिए पटना रेफर कर दिया ।