मुरादाबाद: मुरादाबाद में मंडी समिति मे मतगणना में तैनात महिला पुलिसकर्मी की भीषण गर्मी के चलते बिगड़ी तबीयत
मुरादाबाद में मंडी समिति मे मतगणना में तैनात महिला पुलिसकर्मी की भीषण गर्मी के चलते तबीयत बिगड़ गई है। मतगणना स्थल से महिला पुलिसकर्मी को एंबुलेंस की मदद से जिला अस्पताल भेजा गया है। थाना मझोला थाना क्षेत्र के मंडी समिति परिसर में लोकसभा सीट की मतगणना चल रही है। महिला पुलिस कर्मी का उपचार जिला अस्पताल में चल रहा है।