संग्रामपुर: बदुआ नदी में मगरमच्छ मिलने की खबर निकली अफवाह, फेक वीडियो से मचा हड़कंप
मुंगेर-बांका जिले की सीमा से गुजरने वाली बदुआ नदी में विशाल मगरमच्छ देखे जाने की खबर जांच में अफवाह निकली। सोशल मीडिया पर फेक और एआई जनरेटेड फोटो-वीडियो प्रसारित होने से नदी किनारे बसे गांवों के लोगों और कांवरियों में दहशत फैल गई थी।