शेरघाटी: शेरघाटी नगर परिषद में करोड़ों के घोटाले का आरोप, जांच की मांग तेज़
Sherghati, Gaya | Apr 24, 2026 शेरघाटी नगर परिषद में बड़े पैमाने पर भ्रष्टाचार और आर्थिक अनियमितता के आरोप सामने आए हैं। पूर्व मुख्य पार्षद प्रतिनिधि विनय कुमार ने मुख्य पार्षद और कार्यपालक पदाधिकारी पर मिलीभगत कर टेंडर प्रक्रिया में गड़बड़ी करने और करोड़ों रुपये के घोटाले का आरोप लगाया है। उन्होंने बिहार सरकार के नगरीय विकास एवं आवास विभाग को लिखित शिकायत देकर निष्पक्ष जांच की मांग की है