नौगांव: नौगांव में दर्दनाक हादसा: 33 हजार केवी लाइन की चपेट में आने से ट्रक क्लीनर की मौत, पुलिस जांच में जुटी
नौगांव के ईसानगर रोड पर बुधवार दोपहर एक दर्दनाक हादसा सामने आया। मैहर से सीमेंट लेकर आए ट्रक का क्लीनर, ट्रक पर चढ़कर तिरपाल हटाने की कोशिश कर रहा था, तभी वह ऊपर से गुजर रही 33 हजार केवी बिजली लाइन की चपेट में आ गया।करंट लगते ही क्लीनर की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद आसपास मौजूद लोगों में हड़कंप मच गया। प्रत्यक्षदर्शियों की मदद से उसे तुरंत सामुदायिक स