मधुपुर: मधुपुर वार्ड संख्या एक में मच्छर नियंत्रण के लिए फॉगिंग, स्थानीय लोगों ने जताया आभार
मधुपुर के वार्ड संख्या एक में नगर परिषद द्वारा मच्छरों से बचाव के लिए फॉगिंग अभियान चलाया गया, जिससे लोगों को राहत मिली। स्थानीय निवासियों ने इस पहल की सराहना की और आभार जताया। वार्ड पार्षद शाहिद इम्तियाज ने बताया कि यह कार्य स्वास्थ्य सुरक्षा को ध्यान में रखकर किया गया है और आगे भी साफ-सफाई व जनहित के कार्य जारी रहेंगे।