चूरू: सोशल मीडिया पर भार्गव समाज के खिलाफ आपत्तिजनक वीडियो डालने का आरोप, कार्रवाई की मांग की गई
Churu, Churu | Jun 14, 2026 चूरू में भार्गव समाज को बदनाम करने और सामाजिक द्वेष फैलाने का आरोप लगाते हुए समाज के लोगों ने पुलिस से कार्रवाई की मांग की है। मामले को लेकर एसपी दफ्तर पहुंचे लोगों ने आरोप लगाया गया है कि लोहा गांव निवासी दौलतराम और रचना नामक सोशल मीडिया अकाउंट से इंस्टाग्राम व फेसबुक पर भार्गव समाज के खिलाफ भ्रामक व आपत्तिजनक वीडियो डाले जा रहे हैं।