बस्ती: यूपी पुलिस में चयनित होने पर डायट प्राचार्य ने दो प्रशिक्षुओं को किया सम्मानित
Basti, Basti | Mar 21, 2025 जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान के दो प्रशिक्षुओं का चयन यूपी पुलिस में होने पर डायट प्राचार्य संजय कुमार शुक्ल ने प्रशिक्षुओं को शुक्रवार को सम्मानित किया। गत दिनों घोषित यूपी पुलिस सिपाही भर्ती परीक्षा परिणाम द्वारा डीएलएड 2023 बैच के प्रशिक्षु अविनाश और विशाल उपाध्याय का चयन हुआ है। प्राचार्य ने डायट परिसर में कार्यक्रम आयोजित कर दोनों को सम्मानित किया।