घाट: नन्दानगर पुलिस की तत्परता से गुमशुदा व्यक्ति को सकुशल किया गया बरामद, परिजनों ने जताया पुलिस टीम का आभार
Ghaat, Chamoli | May 16, 2025 शुक्रवार को सात बजे पुलिस द्वारा जानकारी देकर बताया कि बुधवार को पप्पू खनेडा निवासी नन्दानगर द्वारा थाना नन्दानगर पर आकर सूचना दी कि उनके पिताजी मुंशी खनेड़ा उम्र 55 वर्ष मंगलवार को बिना बताए घर से कहीं चले गए हैं। परिजनों ने अपने स्तर पर उनकी काफी तलाश की, लेकिन उनका कोई पता नहीं चल पाया। मामले को गंभीरता से लेते हुए थाना नन्दानगर पुलिस ने टीम गठित की।