बड़ा मलेहरा: राजापुर में मुफ्त प्याऊ का शुभारंभ, जल संरक्षण का दिया संदेश
राजापुर में निःशुल्क प्याऊ का शुभारंभ, जल संरक्षण का दिया संदेश बड़ा मलहरा जनपद की ग्राम पंचायत राजापुर में जल गंगा संवर्धन अभियान के तहत भीषण गर्मी को देखते हुए बस स्टैंड पर निःशुल्क प्याऊ का शुभारंभ किया गया। सरपंच धुंदा अहिरवार एवं सचिव पवन द्विवेदी ने इसका उद्घाटन किया। इस पहल का उद्देश्य राहगीरों और आमजन को स्वच्छ पेयजल उपलब्ध कराना है। सरपंच ने कहा कि