गुरारू: उत्तर कोयल नहर की मांगों को लेकर इस्माइलपुर में किसान मोर्चा की बैठक, 17 को औरंगाबाद व 22 को गया में प्रदर्शन
Guraru, Gaya | Apr 8, 2026 उत्तर कोयल नहर किसान संघर्ष मोर्चा, मगध की कार्यकारिणी की बैठक बुधवार को इसमाइलपुर स्थित बी.पी.एस.कोचिंग सेंटर में नंदलाल सिंह की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक में नहर से जुड़ी विभिन्न समस्याओं और लंबित मांगों पर विस्तार से चर्चा की गई। बैठक को संबोधित करते हुए मोर्चा के सचिव साथी बालेश्वर प्रसाद यादव ने कहा कि उत्तर कोयल नहर से संबंधित तीन प्रमुख मांग़ हैं।