रुधौली: बीआरसी एकेडमी में फायर सेफ्टी जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया
Rudhauli, Basti | Dec 10, 2025 रुधौली स्थित बीआरसी एकेडमी में फायर सेफ्टी जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान विद्यालय की प्रबंधक बंदना शुक्ला की उपस्थिति में अरविंद सिंह राणा की फायर टीम ने छात्रों को अग्निकांड से बचाव के तरीके, सुरक्षा उपकरणों के उपयोग और प्राथमिक उपचार की विस्तृत जानकारी प्रदान की।