सहारनपुर: आपातकाल के योद्धाओं को स्वतंत्रता सेनानियों जैसा सम्मान देने की मांग, लोकतंत्र सेनानी परिषद ने सौंपा ज्ञापन
सहारनपुर में आपातकाल की वर्षगांठ पर लोकतंत्र सेनानी कल्याण परिषद ने लोकतंत्र की रक्षा के लिए संघर्ष करने वाले सेनानियों के सम्मान और सुविधाओं को लेकर आवाज बुलंद की। परिषद पदाधिकारियों ने केंद्र और प्रदेश सरकार से लोकतंत्र सेनानियों को स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के समान दर्जा देने की मांग की है।