बांका: श्रावणी मेला 2026 की तैयारियों की हुई समीक्षा, डीएम ने दिए सख्त निर्देश
Banka, Banka | Jul 8, 2026 बांका डीएम अंशुल अग्रवाल की अध्यक्षता में बुधवार की दोपहर 12 बजे श्रावणी मेला 2026 की तैयारियों को लेकर समीक्षात्मक बैठक आयोजित की गई। बैठक में मेले से संबंधित सभी विभागों की तैयारियों की विस्तार से समीक्षा की गई। बैठक के दौरान डीएम ने सभी संबंधित पदाधिकारियों को निर्देश दिया कि उनके जिम्मे सौंपे गए सभी कार्य निर्धारित समय-सीमा के भीतर हर हाल में पूर्ण करे।