बीना: गणेश वार्ड में 22 वर्षीय युवती ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, पुलिस ने किया मर्ग कायम
Bina, Sagar | May 14, 2025 बीना थाना क्षेत्र अंतर्गत गणेश वार्ड शंकर माली की टपरिया में अज्ञात कारणों के चलते 22 वर्षीय युवती ने फांसी लगा कर आत्महत्या कर ली। सूचना मिलते ही मौके पर छोटी बजरिया पुलिस चौकी से जवान पहुंच गए और स्थानीय लोगों की मदद से शव को फांसी के फंदे से उतारा गया और शव का पोस्टमार्टम कराया। पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू की है।