पंचकूला: कालका से PGI व जीरकपुर के लिए वाया हिमशिखा DLF अमरावती से हरियाणा परिवहन की सिटी बस सेवा शुरू करवाने को DC ने दिए नर्देश
अमरावती एंक्लेव रेजिडेंट्स वेलफेयर एसोसिएशन के प्रधान शमशेर शर्मा ने उपायुक्त पंचकूला को कालका बस स्टैंड से पिंजौर वाया हिमशीखा, ट्राइडेंट, डीएलएफ से अमरावती होकर पीजीआई चंडीगढ़ व इसी रूट से कालका से जीरकपुर बस स्टैंड तक हरियाणा राज्य परिवहन पंचकूला की सिटी बस सेवा उपलब्ध करवाने का ज्ञापन डीसी ऑफिस में देकर बस सर्विस शुरू करवाने की मांग की थी।