पंचकूला: पंचकूला के सेक्टर 21 में रहने वाले व्यक्ति को अल्ट्राटेक सीमेंट की डीलरशिप देने के नाम पर 1 लाख 90 हजार की धोखाधड़ी
अल्ट्राटेक सीमेंट की डीलरशिप दिलवाने के नाम पर पंचकूला के सेक्टर 21 में रहने वाले व्यक्ति से 190000 की धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। पुलिस को दी गई शिकायत में राकेश गुप्ता ने बताया है कि उसके साथ धोखाधड़ी की गई है। पुलिस ने शिकायत के बाद मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी।