जशपुर: महुआ पंचायत में प्रधानमंत्री जनमन आवास योजना की राशि फर्जी दस्तावेजों के जरिए निकालने का आरोप, FIR दर्ज
जशपुर जिले के सन्ना थाना क्षेत्र में प्रधानमंत्री जनमन आवास योजना की राशि फर्जी दस्तावेजों के जरिए निकालने का मामला सामने आया है। इस संबंध में पुलिस ने दो आरोपियों के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत अपराध दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, ग्राम पंचायत महुआ के सचिव मंगतू भगत ने शिकायत दर्ज कराई है कि प्रधानमंत्री जनमन आवास योजना के हितग