झालरापाटन: पीपा खेड़ी गांव में युवक ने प्रेमिका की दूसरी शादी से तनाव में आकर फांसी लगाकर आत्महत्या का प्रयास किया
झालावाड़ के सीमावर्ती पीपा खेड़ी गांव में गुरुवार सुबह एक युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या का प्रयास किया। युवक को गंभीर हालत में करीब 9:00 बजे झालावाड़ के एसआरजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अस्पताल में भर्ती 24 वर्षीय यशोदा नंदन पुत्र बालचंद अपनी बुधवार रात को प्रेमिका की दूसरी शादी के कारण तनाव में था।