*क्षेत्राधिकारी नगर द्वारा थाना सदर बाजार क्षेत्र में पैदल गश्त कर सुरक्षा एवं कानून-व्यवस्था का जायजा लिया गया
शाहजहांपुर -पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में क्षेत्राधिकारी नगर द्वारा थाना सदर बाजार पुलिस बल के साथ थाना सदर बाजार क्षेत्रान्तर्गत श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर्व के दृष्टिगत भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था एवं कानून एवं शान्ति व्यवस्था का जायजा लिया गया। इस दौरान प्रमुख धार्मिक स्थलों, कार्यक्रम स्थलों एवं संवेदनशील स्थानों का निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्था को परखा गया तथा ड्यूटी पर तैनात पुलिस बल को सतर्कता एवं मुस्तैदी के साथ ड्यूटी करने हेतु निर्देशित किया गया। साथ ही सम्बन्धित पुलिस अधिकारियों/कर्मचारियों को भीड़ प्रबंधन, यातायात व्यवस्था, संदिग्ध व्यक्तियों एवं वाहनों की निगरानी तथा किसी भी आकस्मिक स्थिति से निपटने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।